Advertisement

आदिवासी सेंगेल अभियान ने पंचायत भवन में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बाजारटांड़ स्थित बुण्डू पंचायत भवन में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंगेल विडियो विजय कुमार मार्डी तथा संचालन सेंगेल सरना धर्म मांडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू ने किया।

आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सेंगेल कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक छ: सूत्री मांग पत्र जारी किया, जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार के मार्फत प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र के घोषणा अनुसार विश्व के लगभग 90 देशों में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य विश्व के आदिवासियों की भाषा, संस्कृति, धर्म, शैक्षिक, समाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन कर, संबंधित देशों को निर्देश जारी करना है। लेकिन वर्ष 1995 से लगातार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के बावजूद आज भी आदिवासियों की स्थिति में अनुपातिक विकास नहीं हुआ है।

इसीलिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने विलुप्त होती आदिवासी भाषाओं को बचाने और इसे समृद्ध करने हेतु वर्ष 2022 से 2032 तक आदिवासी भाषा दशक के रूप में घोषित किया है।उसी के तर्ज़ पर हमसभी ने आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग किया है कि राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देकर पठन-पाठन, सरकारी कार्य, रोजगार आदि में उपयोग कर समृद्ध किया जाए।

उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति पूजक हैं। उन्हें स्वतंत्र धार्मिक मान्यता अर्थात सरना धर्म कोड दिया जाए। असम और अण्डमान में बसे झारखंडी आदिवासियों को अविलंब एसटी का दर्जा दिया जाए। सीएनटी/ एसपीटी कानून को सख्ती से लागू किया जाए। आदिवासी स्वशासन व्यवस्था में परंपरा के नाम पर चालू वंशवादी स्वशासन व्यवस्था में सुधार कर संविधान, कानून और जनतंत्र को लागू किया जाए। झारखंड में झारखण्डी स्थानीय नीति/प्रखंडवार नियोजन नीति लागू किया जाए। इन सभी मुद्दों को लेकर आदिवासी समाज लगातार आन्दोलन भी कर रहे हैं।

सभा को मांझी परगना मांडवा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला मांझी परगना मांडवा अध्यक्ष हरिश्चंद्र मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष संतोष मुर्मू, कसमार प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद सोरेन, चन्द्रो किस्कू, मंगल मुर्मू, सोनाराम मुर्मू, संजय टुडू, बिरसा मुर्मू, दशमी हांसदा, बुधन हांसदा सहित अन्य महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *