Advertisement

झारखंड बंगाली समिति द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। झारखंड बंगाली समिति सुभाष नगर, जवाहर नगर कमेटी द्वारा 165वें विश्व कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 10 मई को मनाई गयी। जयंती के उपलक्ष में बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सुभाषनगर में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि कविवर रविंद्र जयंती के अवसर पर बंगाली परिवार द्वारा यहां रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाना प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्यामल कुमार सरकार के अलावा कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सरकार द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती तथा अन्य का योगदान भी सराहनीय रहा।

मौके पर प्रमुख रूप से अजय कुमार बॉस, अजय बनर्जी, गौतम सेन गुप्ता, पलक दास गुप्ता, आशीष सरकार, अवनीत कुमार, भोला चक्रवर्ती, दुर्गा नाथ सरकार, राकेश कुमार घोष, तपस मुखर्जी, प्रदीप विश्वास, राजेंद्र प्रसाद सिंह, लखन वर्धन आदि उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रमों में दीवान मुखर्जी, रितिका पॉल, स्नेहा चक्रवर्ती, प्रिया सिंह, पल्लवी डे, अमन गिरि, उज्जवल गिरि आदि स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी।

तबला वादक इशिता बनर्जी, रितिका मजूमदार, रीमा चक्रवर्ती, सुपर्णा सरकार, संम्पा भट्टाचार्जी, जपमाला सागर एवं बैलून द्वारा रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिए, जिसमे मंजू विश्वास, सुपर्णा सरकार, सुषमा वर्धन, जपमाला सरकार, रम्भा सिंह, रिमा चक्रवर्ती, कावेरी डे, रोतना चक्रवर्ती, संपा भट्टाचार्जी, जोली चक्रवर्ती, पियु रॉय आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *