Advertisement

नगर परिषद विघटन को ले मुखियाओं ने पूर्व विधायको को किया सम्मानित


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां नगर परिषद विघटन को लेकर प्रभावित आठ पंचायतों के मुखियाओं ने क्षेत्र के दो पूर्व विधायको को सम्मानित सम्मानित किया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायको ने कहा कि वे जनता के सेवक हैं। सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
गोमियां नगर परिषद विघटन की खुशी में गोमिया 8 पंचायत के मुखिया गणों ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो (MLA Yogendra Prasad Mahato) तथा बबीता देवी को गोमियां मोड़ में ढोल नगाड़े से स्वागत की एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर स्वागं शिव मंदिर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महतो ने कहा कि उन्होंने जन विरोधी नीतियों का शिकार होने से गोमियां को बचाया है। गोमियां के रहिवासियों की एकता का नतीजा है नगर परिषद का विघटन। उन्होंने स्वयं द्वारा प्रखंड क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और विरोधियों को कहा अगर काम करेंगे तो मैं भी सराहना करूंगा।
हेमंत सरकार जनता के लिए गम्भीर है। उन्होंने सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही और कहा कि मैं जनता का सेवक हूं, सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
पूर्व विधायिका बबीता देवी ने कहा कि उन्होंने रहिवासियों का साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्हें यहाँ के रहिवासीयो पर पूर्ण विश्वास है कि वे आगे भी उनका साथ देंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, मुखिया धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान, शांति देवी, ललिता देवी, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, झामुमो के सक्रिय सदस्य बंटी उरांव, अमित पासवान, बबलू यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *