Advertisement

बोकारो उपायुक्त ने सुनी आम लोगों की फरियाद

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district Deputy commissioner Rajesh Singh)  ने 26 फरवरी को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया। उन्होंने क्रमवार आम लोगों की शिकायतें सुनी। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त सिंह ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उसका त्वरित समाधान करें। उपायुक्त सिंह ने दर्जन भर लोगों की शिकायत सुनी। शिकायत करने वालों में बेरमो, फुसरो, चास, नावाडीह, पिंड्राजोरा, कसमार, चंदनकीयारी, पेटरवार आदि प्रखंडों/पंचायतों के दर्जनों महिला – पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *