Advertisement

देश के असली हीरो बने ब्लड मैन सलूजा

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा (Blood men harbans singh saluja)  द्वारा लॉकडाउन पीरियड में बढ़ चढ़कर सेवा करते हुए उनके द्वारा एक हजार यूनिट से भी अधिक रक्तदान कराने एवं लॉक डाउन पीरियड में ही 13 रक्तदान शिविर का आयोजन करने को लेकर ह्यूमन राइट्स अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ राजस्थान द्वारा उन्हें देश के असली हीरो का खिताब दिया गया। ब्लड मैन सलूजा को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आमंत्रण देकर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि ब्लड मैन सलूजा को लॉक डाउन पीरियड की सेवा के तहत 3 दर्जन से भी अधिक अवार्ड प्राप्त हो चुका है। सलूजा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। देश के लगभग हर राज्यों से इन्हें लगातार सम्मान प्राप्त हो रहा है। बीते माह इन्हें श्रीलंका से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
इस संबंध में ब्लड मैन सलूजा का कहना है कि सम्मान मिलने की खुशी अपनी जगह है। उन्हें सेवा करने मात्र से ही जो दिल में सुकून मिलता है उससे सुखद कुछ भी नहीं है। सलूजा की हमेशा ही कोशिश रही है कि रक्त की कमी से किसी की भी मरीज की जान नहीं जाने पाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *