Advertisement

भोजपुरी फिल्म दूल्हा गवैया होली में देगी सिनेमाघरों में दस्तक

एस.पी.सक्सेना/पटना(बिहार)। यदि आप भोजपुरी में साफ-सुथरी परिवारिक मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं तो आपका इंतजार इसी वर्ष होली में समाप्त होने वाला है। नई कहानी एवं नए स्टार कास्ट के साथ नए फ्लेवर में बनी भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) दूल्हा गवैया होली के समय रिलीज हो रही है।
आरकेवाई प्रोडक्शन मुम्बई (ARKY Production mumbai)  के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी पारिवारिक फ़िल्म ”दूल्हा गवैया” की शूटिंग उत्तर प्रदेश की देव भूमि काशी बनारस और आस पास के सुंदर लोकेशन में की गयी है। फ़िल्म की एडिटिंग चालू है। जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है। फिलहाल शूटिंग सम्पन्न करके पूरी यूनिट मुंबई लौट गयी है।
फिल्म के निर्माता निर्देशक राजकुमार यादव ने बताया कि यह एक पारिवारिक फ़िल्म है। इसमें आइटम सॉंग तक नहीं है। सभी गाने बहुत ही लाजवाब हैं। इस फ़िल्म में किसी प्रकार की अश्लीलता या ग्लैमरस नही है। इस फ़िल्म को पुरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फ़िल्म के गीत संगीत, कथा पटकथा, संवाद, निर्देशन और निर्माता प्रसिद्ध गायक राजकुमार यादव है। कलाकारों में स्वयं राजकुमार यादव, रागिनी शर्मा, राधा कुमारी, विजय बहादुर यादव, मनोज कुमार शर्मा उर्फ झूमरु, दिनेश राई, ज़ुबैर शाह, राजीव कुमार मिश्रा उर्फ डमरु, रिंकु यादव, डीओपी राहुल सक्सेना, क्रिएटिव डायरेक्टर अरविंद कसेरा और नृत्य गोल्डी बॉबी द्वारा प्रस्तुत किया गया हैं।
फ़िल्म के निर्माता गायक संगीतकार राजकुमार यादव पिछले दो दशक से माया नगरी मुम्बई मे संघर्ष करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते है कि मेरी और मेरे साथियों की मेहनत रंग लायेगी। उन्होंने कहा कि आजकल भोजपुरी फिल्मों में भी अश्लीलता परोसी जा रही है। जिसके कारण भोजपुरी फिल्म परिवार के साथ देखने में सिने दर्शकों को संकोच होता है। ” दूल्हा गवैया” पूरी तरह एक पारिवारिक फ़िल्म है। ये फ़िल्म आजकल के लोगों को एक अच्छा संदेश देने वाली फिल्म है। बिहार और झारखंड में फिल्म की पब्लिसिटी पटना के अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड देख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *