Advertisement

एलआईसी मैदान में स्वदेशी शिल्प महोत्सव में सूती वस्त्रों पर 20 प्रतिशत तक छूट का लाभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित एलआईसी मैदान के समीप स्वदेशी शिल्प महोत्सव का भव्य शुभारंभ 7 मई को किया गया है। भीषण गर्मी के बीच मेले में सूती और हल्के वस्त्रों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। खासकर लखनवी चिकन कुर्तियां, कश्मीरी सूती परिधान और कॉटन ड्रेस मटेरियल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

मेला प्रभारी सचिदानंद मिश्रा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। कहा कि मुख्य आकर्षणों में लखनवी चिकन कुर्तियां, सूती साड़ियां, कॉटन टॉप, खादी गमछे व रुमाल, मेरठ के खादी कुर्ते-शर्ट, कश्मीरी नक्काशीदार परिधान, मोजड़ी चप्पल, भागलपुरी ड्रेस मटेरियल और जयपुरी सूती टॉप शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हजारों हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से यहां खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। कहा कि प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। मेले में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह नि:शुल्क है, साथ ही डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। ग्राहकों को हथकरघा वस्तुओं पर 10 प्रतिशत और हस्तशिल्प उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। आयोजक समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। इस अवसर पर सचिव रणबीर मिश्रा, संचालक वेद प्रकाश तिवारी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *