प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जनगणना-27 के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश-प्रपत्र के तहत प्रथम चरण- मकान सुचिकरण की गयी। मकानों की गणना के निमित्त एफटी द्वारा सीएमएमएस पोर्टल में निबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (शिक्षकों) को प्रशिक्षण दिए जाने के क्रम में प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के 320 शिक्षकों की क्रमांक एक से सात बेच की सूची निकाली गई थी।
प्रशिक्षक बतौर नितेश सोनी, प्रकाश कुमार, किशोर कुमार त्रिवेदी, प्रमोद कुमार, प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार सिंहा आदि +2 उच्च विद्यालय के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किये गए हैं। बता दें कि इसमें 45 के क्रम में प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों की बैच तैयार की गई थी। इसे लेकर 4 मई को पेटरवार प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक नितेश सोनी एवं प्रकाश कुमार द्वारा दिए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को कहा कि गणना के दौरान वे तनिक भी विचलित नहीं होंगे। इस कार्य में धैर्य एवं बड़ी पारदर्शिता दिखाने की जरूरत है।
बीडीओ ने कहा कि गृहस्वामी द्वारा दिए गये डेटा को ही वे संबंधित प्रपत्रों में भरें। सुझाव दिया कि तनिक असावधानी से आपकी सेवा में भी आंच आ सकती है। प्रातः 9.30 से अपराह्न 5.30 बजे तक चलने वाला यह प्रशिक्षण आगामी 6 मई को विधिवत समाप्त होगी। इस क्रम में दोपहर को सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
![]()













Leave a Reply