Advertisement

हरिहरक्षेत्र विचार उत्सव के तहत 26 अक्टूबर को जुटेगी विद्वानों की टोली

साहित्यिक महाकुंभ की तैयारी: मानस मर्मज्ञ तृप्ति नाथ सिंह बने महासचिव

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र की पावन धरती सोनपुर में साहित्य और विचारों का अनूठा संगम होने जा रहा है।

हरिहरक्षेत्र विचार उत्सव के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय भव्य साहित्य सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

निकटवर्ती वैशाली जिला के हद में ​लालगंज प्रखंड के नामीडीह गांव स्थित लेखक जितेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर 10 मई को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के विस्तार और सम्मेलन की भव्यता को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए।
​संस्था के अध्यक्ष एवं पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया, जिसमें हरिहरक्षेत्र विचार उत्सव के ​महासचिव पद पर सर्वसम्मति से मानस मर्मज्ञ तृप्ति नाथ सिंह निर्वाचित किए गए।

वहीं, अन्य प्रकोष्ठों की बात करें तो ​कृषि साहित्य प्रकोष्ठ के संयोजक जितेन्द्र कुमार सिंह बनाए गए, जबकि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सारंगधर प्रसाद सिंह,​संगीत प्रकाश प्रकोष्ठ के संयोजक अजय कुमार सिंह, सह संयोजक चंद्रदीप राय एवं ​अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप संजय कुमार सिंह मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर ​संरक्षक मंडल में प्रख्यात शिक्षाविद कपिल देव सिंह को शामिल किया गया है जबकि अन्य 4 सदस्यों का चयन अगली बैठक में होगा। सम्मेलन के संयोजक सुरेन्द्र मानपुरी ने बताया कि 26 अक्टूबर को होने वाला यह कार्यक्रम दो विशेष सत्रों में विभाजित होगा। इसमें बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विद्वानों का जमावड़ा लगेगा। संस्था के अध्यक्ष पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप ने कहा कि ​संस्था का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देना है।

प्रकोष्ठों का गठन इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है। बैठक में उपस्थित गणमान्य जनों में बौद्धिक विमर्श में राम प्रवेश सिंह, मनोज सिंह चौहान, अपूर्व कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र मानपुरी, कपिलदेव सिंह, मानस मर्मज्ञ तृप्तिनाथ सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया और साहित्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *