जेबीकेएसएस की बैठक में प्रखंड युवा मोर्चा समिति का विस्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की एक बैठक कसमार प्रखंड के हद में सपाहीटांड़ में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जेबीकेएसएस गोमियां विधानसभा पर्यवेक्षक सह प्रभारी अमरेश कुमार महतो तथा संचालन कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की।

मंजूरा पंचायत के सपाहीटांड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक महाविद्यालय फुटबॉल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कसमार प्रखंड युवा मोर्चा समिति का विस्तार किया गया।

युवा मोर्चा समिति का विस्तार गोमियां विधानसभा पर्यवेक्षक सह प्रभारी अमरेश कुमार महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, प्रखंड प्रभारी बबलू अंसारी, प्रखंड महासचिव नरेंद्र घाँसी, प्रखंड उपाध्यक्ष गयाराम महतो,अरविंद कुमार महतो, मीडिया प्रभारी रविंद्र महतो, बबलू की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड युवा मोर्चा समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार महतो, उपाध्यक्ष समीर सागर, रोहित कुमार महतो, धनेश्वर महतो, संतोष कुमार महतो, महासचिव सूरज कुमार गोस्वामी, सचिव जितेंद्र कुमार महतो, बलदेव महतो, राजकिशोर महतो को बनाया गया।

बैठक में जेबीकेएसएस सक्रिय सदस्य ब्रजेश कुमार, विरु भाई, उमेश महतो, धर्मेंद्र, जनार्दन, राजू, रोहित, गोपाल महली, सुनील, प्रीतम, विनोद, जयराम, बालेश्वर, परमेश्वर, बिनोद, जागेश्वर, मुकेश, राजकिशोर, अशोक, जयवीर, विजय, सहदेव, जितेंद्र, बिरेंद्र, नरेंद्र, सागर, गोपाल, संतोष, शेखर, समरेश, सरफराज, किशोर, राहुल आदि उपस्थित थे।

 107 total views,  4 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *