ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में छात्र छात्राओं द्वारा एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
उक्त विज्ञान प्रदर्शनी में रीजनल डायरेक्टर अरूण कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्या स्तुती सिन्हा के देख रेख में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ क्रिसमस फेस्ट एवं पीटीएम का आयोजन करवाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा।
उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की प्राचार्या के निगरानी में कार्य का भरपुर सराहना किया तथा आनंद उठाया। साथ हीं प्राचार्या से भविष्य में भी इस प्रकार का कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित करते रहने का आग्रह किया गया।

उक्त विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा को देखने को मिला। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया गया जैसे कि, चंद्रयान 3, रीसाईकल एनर्जी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, आर्थिक मॉडल, विभीन्न प्रकार के बीमारी के कारण एवं उसके उपचार पर आधारीत मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। साथ ही साथ छोटे छोटे बच्चों ने संता क्लोज बनकर हमेशा जीवन में खुश रहने का मेसेज दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या ने सभी बच्चों को भविष्य में सफलता की ऊँचाईयों तक पहुँचने की बधाई दी। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एव शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे एवं उक्त आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किए।
![]()













Leave a Reply