Advertisement

नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने से बड़ाजामदा के रहिवासियों में हर्ष

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में बहुत दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण रहिवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा था। यहां के रहिवासी अंधेरे में रहने को मजबूर थे।

इसे देखते हुए बड़ाजामदा के उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा के प्रयास से 24 दिसंबर को नया 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग नोवामुंडी की मदद से लगाया गया। अब बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के रहिवासियों को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा।

बड़ाजामदा के रहिवासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगने से उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में यहां सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था जिसके जल जाने के कारण क्षेत्र के रहिवासी लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त थे। अब दो सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज की समस्या से उन्हें मुक्ति मिल गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *