Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र चटुआग में 30 बच्चों के बीच स्वेटर वितरण

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के चटुआग आंगनबाड़ी केंद्र में तीस बच्चों के बीच बीते दिनों स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर प्रसाद, वार्ड सदस्य सावन परहैया, सेविका मीना देवी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सेविका और जन प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रत्येक दिन सेंटर भेंजे। कहा गया कि अभी सरकार बच्चों को स्वेटर दे रही है। आने वाले समय में ड्रेस भी देने की तैयारी सरकार कर रही है। इसके अलावा भी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से कई सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

मौके पर राजेन्द्र लोहरा, रेखा देवी, कृति देवी, बसंती देवी, कबुतरी देवी, सुलेखा देवी, शोभा देवी, शुशीला देवी, बिनीता देवी, रीना देवी, दासो देवी, खुशबु देवी, सरहुलीया देवी, सुनैना देवी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, जीतनी देवी, भागमुनी देवी, फुलो देवी, सरीता देवी, प्यारी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *