Advertisement

व्यवसायियों ने चास थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के उपनगर चास स्थित रामनगर कॉलोनी स्थित श्रीश्याम एजेंसी में बीते 9 दिसंबर को लगभग 10 (दस) लाख रुपए सामान की चोरी हुई थी। दूकानदार की सूचना पर चास थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ में एफआईआर दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम द्वारा जगह जगह छापेमारी की गई। लगभग 72 घंटो में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंच पाई और चोरी का लगभग सारा माल बरामद कर ली। इस मामले का पूरा उदभेदन चास पुलिस द्वारा किया गया। इसके लिए बोकारो पुलिस के साथ साथ पूरी टीम बधाई के पात्र है।

उसी क्रम में 22 दिसंबर को चास थाना मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना प्रभारी एस कुमार, पुअनि रवि शर्मा, अशोक सिंह, मनीष कुमार, सअनि प्रभात किरण कोकिल व् अन्य पुलिस कर्मियों को बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स के संजय वैद्य, झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव हरी बंका, आदि।

मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, फुसरो के समाजसेवी दिलीप गोयल व युगेश तिवारी, मारवाड़ी युवा मंच बेरमो के शाखा अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, श्याम एजेंसी चास के प्रोपराइटर सूरजमल अग्रवाल, बोकारो के चर्चित उद्योगपति कमलेश जयसवाल की ओर से सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *