Advertisement

डीपीएस बोकारो की किया कोरल सिंह खेलो इंडिया योगसाना लीग के लिए चयनित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डीपीएस बोकारो स्टूडेंट्स क्वालीफाई फॉर नेशनल्स इन खेलो इंडिया योगसना लीग में आठवीं कक्षा की किया कोरल सिंह सन्ना योग प्रतिभाओं के रूप में उभरी है। कोमल व् अस्मिता खेलो इंडिया महिला योग आसन लीग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन गिनी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था योगासन भारत द्वारा किया जाता है। प्रतियोगिता का ईस्ट जोन लीग हाल ही में असम के गुवाहाटी में आयोजित किया गया था। कलात्मक जोड़ी श्रेणी में अपने त्रुटिहीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए किआ कोरल और सन्ना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

अब वे अगले वर्ष 8-9 फरवरी को नोएडा में होने वाले चैंपियनशिप में भाग लेंगे।डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने छात्रों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीपीएस बोकारो की छात्रा किया कोरल सिंह इंडिया योगसाना लीग खेलो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का उसे सुनहरा अवसर मिलेगा। बताते चले कि मनोज सिंह और रिंकी सिंह की पुत्री किया कोरल सिंह बेरमो कोयलांचल के श्रमिक नेता बैजनाथ सिंह की नतनी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *