Advertisement

दामोदर नदी किनारे अधेड़ का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी क्षेत्र के तेनुघाट दो नम्बर छठ घाट दामोदर नदी किनारे 20 दिसंबर को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। स्थानीय रहिवासियों द्वारा इसकी सूचना तेनुघाट ओपी प्रभारी आशीष कुमार को दी गई।

बताया जाता है कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस दल को घटना स्थल पर भेजा, जहां पुलिस दल ने शव को कब्जे मे लेकर तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल मे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बरामदगी की सुचना मिलते ही क्षेत्र मे खलबली मच गई। शव की पहचान नैनाटांड़ निवासी बासदेव गोप के 50 वर्षीय पुत्र परमेश्वर यादव उर्फ़ डोयां के रूप में किया गया।

मृतक के भाई धनेश्वर यादव द्वारा पुलिस को बताया गया की उसका भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह बीते 19 दिसंबर से घर से लापता था। बहुत खोजबिन करने के बाद भी पता नहीं चला। बताया कि इसके पहले भी वह कई बार घर से बाहर जा चूका है। गाँव की महिलाओं द्वारा बताया गया कि उसे देखा कि वह नदी किनारे मृत पड़ा हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *