Advertisement

जरूरतमंदों को सेवा करना ही मानवता-आर उनेश

व्यवसायी संघ का बैनर तले जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कड़कती ठंड के बीच सड़क के किनारे किसी भी तरह सो कर अपनी रात गुजारने वालों के लिए बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित व्यवसायी संघ की तरफ से तीन दर्जन जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। नेतृत्व संघ के आर उनेश ने किया।

कंबल वितरण के अवसर पर उनेश ने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा करना ही असली मानवता है। यहां भाजपा फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि आर उनेश की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि उनेश द्वारा कड़कती ठंड मे जरूरतमंदों का पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान करना पुण्य का कार्य है।

इस प्रकार से वितरण में जो वास्तविक जरूरतमंद है उन्हें इसका लाभ मिलता है। मौके पर फोरमैन अभिजीत दत्ता व राजू भूखिया, संतोष श्रीवास्तव, अमित कुमार, बंसत राज,अमर चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *