Advertisement

उत्पाद विभाग के अंचल सब इंस्पेक्टर द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान का औचक निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। उत्पाद विभाग बोकारो के अंचल सब इंस्पेक्टर दीपिका कुमारी एवं विजय कुमार पाल द्वारा जिला के हद में तेनुघाट स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।

उक्त दुकान का निरीक्षण के दौरान पाल ने बताया कि हिसाब किताब में 45-50 हजार की गड़बड़ी मिली है। हिसाब किताब सहित अन्य मामले में भी जांच किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। कहा कि कई दिनों से शिकायत मिल रहा था, कि एमआरपी से ज्यादा दर पर शराब बिक्री में गड़बड़ी हो रही है। उसी की जांच पड़ताल के लिये निरंजन कुमार यादव को अपने साथ उठा कर ले गए। शराब दुकान में कार्य कर रहे अन्य कर्मी फरार हो गया।

शराब दुकान में पेटरवार से दो व्यक्ति रंजन कुमार और मनोज कुमार से पूछे जाने पर बताया कि विभाग द्वारा अभी हम सब की देख रेख में तेनुघाट शराब दुकान दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *