Advertisement

बीडीओ के खिलाफ बगोदर में आक्रोश मार्च, कार्रवाई की उठी मांग

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर के भाकपा माले नेता पुरन महतो पर सोशल मीडिया पर अमार्यादित टिप्पणी के खिलाफ इन्कलाबी नौजवान सभा के बैनर तले 19 दिसंबर को बगोदर बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च निकाल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया।

जानकारी के अनुसार बगोदर बाजार भ्रमण कर प्रतिवाद मार्च प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां बगोदर पुलिस मौजुद थी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के बाहर जमकर नारे बाजी किया गया, जिसमें बगोदर बीडीओ चंदन कुमार सिंह को लगाम दो, बगोदर बीडीओ माफी मांगों सरीखे नारा लगाया जा रहा था।

इस दौरान इनौस के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने कहा की बीडीओ साहब यह बगोदर की धरती कॉमरेड महेन्द्र की धरती है। यहाँ की जनता कई बीडीओ, सीओ व अधिकारी को लगाम लगाया है। आपको भी लगाम लगायेगी। आपकी मनमानी नही चलेगी।

उन्होने कहा कि सरकार एक तरफ आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर नही काटना पड़े, इसके लिए महत्वकांक्षी योजना चला रही है। लेकिन तानाशाह अधिकारियों को यह पच नही रहा है।

कहा कि बेको पश्चिमी में आपकी योजना अपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता पुरन महतो ने रहिवासियों के संबोधन बाद कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पिछले वर्ष भी हुई थी। पदाधिकारी के कार्यक्रम में विलम्ब से पहुंचने पर प्रश्न किए थे।

प्रमेश्वर महतो ने कहा कि युवाओं को पुरजोर विरोध करना होगा। गाँव में बीडीओ के कार्यक्रम का विरोध करना होगा। प्रतिरोध मार्च कार्यक्रम में उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, सोनु पांडेय, भोला महतो, सत्येन्द्र यादव, कामोद यादव, पूर्व जिप सदस्या पुनम महतो, पंचायत समिति सदस्या हेमिया देवी, पुर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी, चंदन कुमार महतो, पुरन कुमार सहित बड़ी संख्या में माले समर्थक मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *