Advertisement

डीएवी गुवा में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

वरीय समूह में सत्यजीत तथा कनीय मे अंशुमान साहू रहा प्रथम

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 18 दिसंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरीय एवं कनीय समूह के बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित किया।

आयोजित प्रतियोगिता में वरीय समूह में सत्यजीत प्रथम, मयूर द्वितीय एवं मोहम्मद अफान तृतीय रहा। वहीं कनीय समूह के बच्चों की बाद विवाद प्रतियोगिता में अंशुमान साहू प्रथम, माही झा द्वितीय एवं दृष्टि ठक्कर तृतीय रही। आयोजित प्रतियोगिता के तहत बच्चों ने सामान्य ज्ञान, वर्तमान आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बदलते देश की व्यवस्था एवं खेल कूद का महत्व जैसे विषय पर दो पक्षिय मंतव्य को रखा।

कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के वरीय शिक्षक पीके आचार्य, आशुतोष शास्त्री, राजवीर सिंह व अन्य का अग्रणी योगदान रहा।
कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के वरीय गणित शिक्षक सह प्रभारी अनन्त कुमार उपाध्याय का अग्रणी भूमिका रही। प्रभारी अनन्त कुमार उपाध्याय ने बच्चों को बताया कि वाद विवाद व बहस में भाग लेने से छात्रों को अपने मूल्यों और विचारों को विकसित करने का अवसर मिलता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *