Advertisement

करगली गेट के तीन बंद आवास का ताला तोड़ पांच लाख से अधिक की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट स्थित रीवर साइड कॉलोनी में बीते 17 दिसंबर की देर रात चोरों ने बंद पड़े तीन आवासो का ताला तोड़कर चोरी की बारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार करगली गेट रिभर साइड निवासी जे पी सिंह, रवींद्र सिंह और सुखी राम के बंद आवास का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरो ने नगदी सहित साढ़े पांच लाख से भी अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बारे में तीनो मकान मालिक के आने के बाद ही सही चोरी का पता चल सकता है।

बताया जाता है कि 18 दिसंबर की सुबह स्थानीय रहिवासियों ने देखा कि तीनों आवासो के मुख्य गेट का ताला टूटा है। अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व आलमारी टूटी थी। उसमें रखे जेवरात, नगद, महंगे कपड़े सहित अन्य सामान गायब था।

 

रहिवासियों ने घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी। सूचना के बाद भाजपा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, इनमोसा नेता निरजंन सिंह व अशोक कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में कॉलोनी के दर्जनों रहिवासियों ने बताया कि उन्हें चोरी की घटना का जरा सा भी अंदाजा नहीं लगा। सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, रामू तांती और चंदन राम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *