Advertisement

सीसीएल भूमि पर मॉडल बगीचा निर्माण के लिए स्थल चयनित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) बोकारो की सहमति से सीसीएल ढोरी क्षेत्र के डीआरपी कोष के तहत सीसीएल द्वारा पेटरवार पीरखंड के हद में अंगवाली में विवाह मंडप के निकट अधिगृहीत भूमि पर मॉडल बगीचा का निर्माण किए जाने को लेकर 17 दिसंबर को अधिकारियों की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार एवं नोडल पदाधिकारी पर्यावरण एसडीओसीएम अच्युतानंद कुमार ने जगत प्रहरी को बताया कि मॉडल बगीचा निर्माण के लिए क्षेत्र में बीस गांव का चयन करना है। बताया कि हरेक स्थल पर एक सौ फलदार फौधे लगाने हैं, जो अलग अलग किस्म के होंगे।

मौके पर स्थान पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, बसंत पाठक, अजय जयसवाल, दामोदर मिश्रा, मंटू गोप, नीतीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *