एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल केवल कोयला उत्पादन में ही कीर्तिमान स्थापित नहीं करता है, बल्कि बेरमो की धरती में जन्मे व् पले, बढ़े बच्चे देश में अव्वल आकर पुरे देश में लोहा मनवाया है।
यहां की बेटी ने जहां सिविल सेवा में प्रथम स्थान प्राप्त की है, वहीं भारतीय पुलिस सेवा मद भी उच्च पदाधिकारी दिए हैं। इसमें अब एक और मोती पिरोने का काम किया है यहां का युवा अभिषेक ने। जिसने एकबार फिर पुरी दुनियां में अपना लोहा मनवाया है। इन मोतियों को तराशने में डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी का अहम योगदान रहा है।
बेरमो के रहिवासियों के लिए एक गर्वशील पल। सिक्योर्ड एप्प, ब्लॉकचैन सिक्योरिटी कंपनी ने हैदराबाद में टी-हब और ब्रॉडरिज वन द्वारा आयोजित वेब थ्री बूटकैंप जीता है। इस कंपनी की स्थापना बेरमो के डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के छात्र अभिषेक सिंह ने की हैं।
बताते चले कि करगली पोस्ट आफिस कॉलोनी निवासी सह मजदूर नेता बैजनाथ सिंह के छोटे पुत्र है अभिषेक। उनकी कहानी एक प्रेरणा स्त्रोत है, जो बताती है कि संघर्ष और समर्पण से किसी भी सपने को हकीकत में बदला जा सकता है। इस उपलब्धि के लिए बेरमोवासियों को गर्व है। यह साबित करता है कि बेरमो से निकले हर एक व्यक्ति दुनिया को अपनी महत्ता और प्रतिष्ठा दिखा सकता है।
![]()













Leave a Reply