Advertisement

सारंडा जंगल के बंद माइंस खोले जाने की प्रक्रिया की जानी चाहिए-निसार अहमद

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी के समाजसेवी सह शिक्षाविद् व कांग्रेसी नेता निसार अहमद ने पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के बंद माइंस को खोले जाने की मांग झारखंड सरकार से की है।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ध्यानाकृष्ट करते हुए कहा है कि एशिया महादेश का सबसे बड़ा सारंडा जंगल के बंद माइंस को खोले जाने की प्रक्रिया की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सारंडा की धरती में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है।

खनिज संपदा का आकलन नहीं किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप बेरोजगारी, भूखमरी, चोरी, डकैती सबसे ज्यादा अभी यही चल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं के पास वर्तमान में कोई काम नहीं है, वेरोजगारी के कारण वे काम की तलाश में भटक रहे हैं। परिणाम स्वरूप चोरी डकैती भूखमरी ज्यादा देखा जा रहा है।

निसार अहमद ने कहा कि सारंडा क्षेत्र के युवाओं को काम नहीं के बराबर है। कई रहिवासी काम के लिए तरस व भटक रहे है। अतः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्यहित, जनहित एवं समाज के उत्थान के लिए बेरोजगारी की समस्या को हल करनी चाहिए तथा बंद माइंस को जल्द से जल्द खोलना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *