Advertisement

सरस्वती बाल मंदिर समूह का 16वां वार्षिक खेलकूद समारोह सम्पन्न

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। केंदूझर जिला के हद में बड़बिल तहसील के बेलाइपदा में सरस्वती बाल मंदिर समूह का 16वां वार्षिक खेलकूद समारोह 16 दिसंबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के विभुदत्त मोहंती ने किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में आर. सोमनाथ, दंबरुधर महंत, दुखबंधु महंत, ज्ञानरंजन पाढ़ी, स्कूल की प्रिंसिपल लीला मल्ल और अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित थे।
यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिनमें विभिन्न स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिंदल स्टील के सीएसआर प्रमुख वर्गीस लाकड़ा उपस्थित थे। जबकि स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक बिष्णु खिलार सम्मानित अतिथि थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के खेल शिक्षकों ने योगदान दिया। आचार्य लीला मल्ल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *