Advertisement

सही ज़मीन को बंजर बताकर दिया जा रहा मुआवजा बर्दाश्त नहीं-अमरेश कुमार महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार, स्थानीय विधायक, सांसद के हर गलत नीति और निर्णय का विरोध होगा। उक्त बातें कसमार मुखिया अमरेश कुमार महतो उर्फ़ लाल ने 14 दिसंबर को कही।

मुखिया के अनुसार पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार द्वारा रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड के बारलगा से बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड तक पथ निर्माण किया जा रहा है। गलत नीति के कारण गलत मुआवजा किसानों को सही ढंग से नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए किसान काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। सही मुआवजा नहीं देने पर पथ विभाग द्वारा जो काम हो रहा है उसको रोक दिया जाएगा।

मुखिया के अनुसार भू-अर्जन विभाग द्वारा मनमानी तरीके से जिसे जो चाहा वही मुआवजा राशि अंकित कर दिया गया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहाँ तक होगा किसान आंदोलन करने को तैयार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *