ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में बेरमो जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार नवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में किया जा रहा है।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह समिति के पदेन अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि धरना प्रदर्शन में मौजूद आंदोलनकारी को देखकर ऐसा लगता है कि बहुत जल्द सरकार को बेरमो जिला घोषित करना होगा। अधिवक्ता संघ के महासचिव सह समिति के पदेन सचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार को हर हाल में हमारी बातें माननी होगी और बेरमो को जिला का दर्जा देना होगा।
धरना दे रहे समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि हम लगातार पिछले दो वर्षों से बेरमो जिला बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें हमें पूरे बेरमो की जनता का तन मन और धन से समर्थन प्राप्त हो रहा है। अधिवक्ता चतुर्भुज कुमार ने कहा कि बेरमो शुरू से ही संघर्षशील, प्रभावशील एवं शक्तिशाली रहा है।
बेरमो का इतिहास बहुत पुराना रहा है कि बेरमो के कई जाबांज स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब बिहार राज्य था उस समय भी बेरमो राजस्व राजधानी जाना जाता था। उस समय बेरमो के रहिवासी उतना जागरूक नहीं थे। अब बेरमो के रहिवासी जागरुक हो गए हैं और बेरमो को जिला बनाने के लिए संघर्ष करने को तैयार है।
बेरमो को जिला बनाने के समर्थन में राम विश्वास महथा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, नंद किशोर प्रसाद, राम बल्लभ महतो, सुरेश प्रसाद बरनवाल, प्रेम कुमार सिन्हा, वकील महतो, गिरिवर महतो, मृणाल कांति देव, प्रशांत सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, डीएन तिवारी, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, आदि।
मनोज कुमार, देवदत तिवारी, राजीव कुमार झा, मधु ठाकुर, मुकेश कुमार, मनोज कुमार चौबे, तिलक तुरी, मिथुन चंद्रवंशी, सेवा गांझू, कुलदीप प्रजापति, संगम बरनवाल, प्रहलाद महतो, रिजवान अंसारी, हसीना खातून, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, कमल ठाकुर, अजय कुमार अंबस्ट, अरुण प्रजापति सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply