Advertisement

जेबीकेएसएस प्रखंड प्रभारी ने चलकरी दक्षिणी में किया शाखा का गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) पेटरवार प्रखंड प्रभारी कमलेश महतो के नेतृत्व में 14 दिसंबर को प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत में बैठक किया गया। बैठक में यहां जेबीकेएसएस शाखा समिति का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार चलकरी दक्षिणी पंचायत के सड़क टोला स्थित खेल मैदान में आयोजित बैठक में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित अंगवाली एवं चलकरी उत्तरी के भी उत्साही दर्जनों युवक शामिल थे। यहां गठित नई शाखा समिति में चलकरी पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम रजवार को संरक्षक, रूपलाल रजवार को अध्यक्ष, कौशल रजवार एवं प्रमोद सिंह को उपाध्यक्ष, विकास कुमार मुर्मू को सचिव, राजाराम सोरेन एवं भागीरथ रजवार को उप सचिव, मो. जियाउल हक एवं महेश्वर तुरी को संगठन सचिव तथा जीतू रजवार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी कमलेश महतो एवं समिति के जिला सक्रिय सदस्य पवन रजवार ने कहा कि वर्तमान में पूरे झारखंड की जनता जिस दयनीय स्थिति के दौर से गुजर रही है, ऐसी स्थिति में टाईगर जयराम महतो की सक्रियता अनिवार्य हो गया है। समिति द्वारा टाईगर महतो की आवाज को जन जन तक पहुंचाने का कार्य जारी है।

मौके पर अंगवाली के शिवकुमार चटर्जी, परमेश्वर महतो, जुगल रजवार, धाना रजवार, दीपक सोनी, चलकरी दक्षिणी के हरि रजवार, गजाधर रजवार उर्फ गजलू, अमृतलाल मुर्मू, राज कुमार, बुधन तुरी, रोशनलाल सिंह आदि कार्यकारी सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *