Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में यूनिफार्म, स्वेटर, जूता का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विद्यालयों में पढ़ाई करनेवाले नन्हें बच्चों को इस हाड़ कपानेवाली ठंढ से राहत देने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास तेज कर दिया गया है। इसी संदर्भ में 14 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत के विद्यालय में नौनीहालो के बीच वस्त्र, स्वेटर, जूता मोजा का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय जारंगडीह के बच्चों के बीच झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त लगभग 20 यूनिफार्म ड्रेस, 20 स्वेटर एवं 20 जोड़ी जूता-मोजा का वितरण उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातून, उप मुखिया रूबी देवी द्वारा वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुखिया फिरोज खातून ने कहा कि सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व् देखभाल का विशेष रूप से ख्याल रख रही है। अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि बच्चों के भविष्य को बेहतर से और बेहतर बनाया जा सके।

मौके पर उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंगल घांसी, वार्ड सदस्य कंचन सिंह, पूजा मुर्मू, पूर्व मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, समाजसेवी शैलेंद्र मुखी, राजू, विकास सिंह, प्रशांत गौरव सहित दर्जनों रहिवासी व् बच्चे मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *