Advertisement

अवैध कोयला धंधेबाजो के खिलाफ छापेमारी में 3 टन कोयला बरामद

क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल द्वारा जारंगडीह व् कथारा वाशरी में औचक छापामारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अवैध कोयला धंधेबाजो के खिलाफ सीसीएल के सुरक्षा बलों द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाकर धंधेबाजो को आर्थिक चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत 13 दिसंबर के अहले सुबह बोकारो जिला के हद में जारंगडीह तथा कथारा वाशरी में क्षेत्रीय सुरक्षा गस्ती दल द्वारा औचक छापामारी के तीन टन अवैध कोयला बरामद किया गया। छपामार दल का नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता कर रहे थे।

इस संबंध में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी गुप्ता ने बताया कि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डी के गुप्ता के निर्देश पर 13 दिसंबर की अहले सुबह लगभग 5 बजे क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरंगडीह गस्ती दल संयुक्त रूप से जारंगडीह कोलियरी तथा कथारा वाशरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया।

गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इस दौरान गस्ती दल अवैध कोयला लदा 4 मोटरसाइकल तथा 3 साइकिल को जप्त कर साइकिल तथा बाइक को पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया। इसके उपरांत सुरक्षा बलों द्वारा बरामद लगभग 35 से 40 कोयला से भरा बोरा जप्त कर पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया। साथ ही बरामद कोयला को जरंगडीह कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। बरामद कोयला लगभग 3 टन बताया जा रहा है।

छापामारी दल में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी गुप्ता के अलावा महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, जारंगडीह कोलियरी सुरक्षा प्रभारी उमेश्वर प्रसाद, महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य सुरक्षा गार्ड देवांसु कुमार, क्षेत्रीय रात्री पाली सुपरवाइजर राजेंद्र उरांव, एचएसजी राज कुमार, वरीय सुरक्षा गार्ड संजय कुमार दास सहित सशस्त्र गृह रक्षक व् झारखंड गृह रक्षक के अन्य जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *