Advertisement

पुलिस ने पेड़ से लटका सड़ा गला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा एमजीएम

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जेटेया थाना क्षेत्र के लाडूम्बुरु पुटीदा जंगल से पुलिस ने 13 दिसंबर की सुबह पेड़ से फांसी के फंदे से लटका सड़ा शव बरामद किया। शव की पहचान उदाजो गाँव निवासी रोया लागुरी के रुप मे की गयी।

मौके पर पहुंची जेटेया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया है। इस संबंध मे जेटेया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोया लागुरी उदाजो गाँव के ग्रामीण मुंडा सुनील लागुरी की हत्या का अभियुक्त था। ग्रामीण मुंडा की हत्या करने के बाद वह फरार चल रहा था।

पुलिस को बीते 12 दिसंबर की शाम सुचना मिली कि लाडूम्बुरु पुटीदा जंगल मे एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव फांसी के फंदे पर लटका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए जेटेया पुलिस 13 दिसंबर की सुबह घटना स्थल पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले आई। शव की पहचान उसके कपड़े से की जा सकी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *