Advertisement

गुवा खदान से स्क्रैप चोरी के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जरूरी-अनील महतो

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल की गुवा खदान से इनदिनों स्क्रैप की चोरी बदस्तूर जारी है। इस अवैध कारोबार में दर्जनों स्थानीय रहिवासियों के होने की सूचना हैं।

स्क्रैप के अवैध कारोबार में आपसी वर्चस्व को लेकर सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों में गैंगवार की संभावना बनी हुई है। इसमें दो गुट के शामिल होने की सूचना है। बीते दिनों गुवा खदान के नीचे सारंडा जंगल स्थित जोजोगुटू एवं पेचा गांव के बीच जंगल में स्क्रैप माफिया में मारपीट की घटना हुई है।

उक्त जानकारी आजसू के केन्द्रीय सचिव अनील महतो ने देते हुए अविलंब पुलिसिया कार्यवाही की मांग की है। महतो द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस अवैध कारोबार को रोके जाने की मांग की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *