Advertisement

गुवा के समीर शेख बने आजसू केंद्रीय कमिटी सदस्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर(झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा निवासी सह आजसू के सक्रिय व मेधावी कार्यकर्ता समीर शेख को केंद्रीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है।

इस अवसर पर शेख ने कहा कि आजसू पार्टी सुप्रीमो सह झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने युवा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे कर समाज में मान सम्मान देने का काम किया है।
इस अवसर पर गुवा क्षेत्र के रहिवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता समीर शेख को केंद्रीय सदस्य बनाए जाने से पार्टी को नया बल मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *