Advertisement

ओरदाना पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 22 सौ आवेदन जमा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में ओरदाना पंचायत में 13 दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगाए गये स्टॉल में लाभुकों द्वारा 2200 आवेदन भरकर जमा किए गये।

इस अवसर पर प्रखंड के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुखिया इंदिरा देवी, पंसस अर्पणा कुमारी चौधरी व सिद्धेश्वर बेदिया, पंचायत सचिव राजू मल्लाह, रिपोर्ट कलेक्टर लखींद्र कुमार महतो (जेई) सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधियों की उपस्थिति में परिसंपत्तियां बांटी गई।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो भी समर्थकों के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिविर में जमा हुए आवेदनों में अबुआ आवास के लिए 943, मुख्यमंत्री पशुधन के लिए 128, पेंशन योजना में 55, राशन कार्ड के लिए 29 आवेदन जमा किया गया।

मौके पर कल्याण विभाग, पशु-चिकित्सा, बाल विकास, महिला कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, महिला ग्रुप की महिलाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहिया, वार्ड सदस्य आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *