Advertisement

मंत्री ने किया सोनपुर मेला में विभागीय शिविर एवं प्रदर्शनी का उद्घघाटन

तेज प्रताप ने की बर्डस ऑफ सारण पुस्तक का लोकार्पण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने 13 दिसंबर को सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला स्थित वन विभाग के शिविर एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री यादव ने बर्ड्स ऑफ सारण पुस्तक का लोकार्पण किया, जिसमें सारण जिला में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पक्षियों के चित्र एवं उससे संबंधित विवरण अंकित है।

जानकारी के अनुसार मंत्री ने मेला क्षेत्र के वन विभाग के शिविर क्षेत्र मे पौधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि, सोनपुर मेला के प्रदर्शनी क्षेत्र में विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस वर्ष विभागीय प्रदर्शनी में कृषि-वानिकी योजना पर विशेष फोकस किया गया है, जिसमें कृषि वानिकी के महत्व को दर्शाते हुए आम जनता को योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया है।

प्रदर्शनी में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में चल रहे मुख्य कार्यो के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं बैनर लगाया गया है। वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शनी में वन्य जीव के मॉडल का प्रदर्शनी लगाया गया है। मंत्री द्वारा वन विभाग शिविर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग के उच्चाधिकारी एन. जवाहर बाबु, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए. के. द्विवेदी, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक मुजफ्फरपुर सुधीर कुमार, मुख्य वन संरक्षक रामसुन्दर एम., वन प्रमण्डल पदाधिकारी सारण सुषमा कुमारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी दिघवारा, वनपाल, वनरक्षी एवं अन्य वनकर्मी के साथ-साथ दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *