Advertisement

आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में रहिवासियों की भारी भीड़

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। संतोषी माता मंदिर साड़म में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में रहिवासियों की भारी भीड़ जुटी। शिविर में क्षेत्र के विधायक सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद में साड़म पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के लिए मां संतोषी मंदिर के समीप 13 दिसंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित शिविर में दो दर्जन विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाया गया था।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ प्रदीप महतो, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, मुखिया अनारकली, पंसस विष्णु लाल सिंह के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक, जिप अध्यक्षा, जिप सदस्य व् मुखिया ने शिविर में उपस्थित लाभुकों के बीच राशन कार्ड, पेंशन पत्र एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच चेक का वितरण किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से रहिवासियों को पंचायत स्तर पर हीं योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। रहिवासियों द्वारा संबंधित विभाग के स्टॉल पर कई आवेदन भी दिए गए हैं. जिसका निष्पादन भी होना चाहिए। जरूरतमंदो को योजनाओं का लाभ भी मिलना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायत में ही मिल रहा है।

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुरेश कुमार, अंचल निरीक्षक (सीआई) लालमोहन दास, पूर्व मुखिया घनश्याम राम, पंचायत सचिव धनपत कुमार, रोजगार सेवक कपिल देव रविदास, चांदनी देवी, असनुल इस्लाम सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *