Advertisement

तेनुघाट में चलाया गया पल्स पोलियों आभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पल्स पोलियो अभियान के तहत 10 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने पंचायत मे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ की।

जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत तेनुघाट पंचायत के पांच साल से छोटे सभी बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गयी। मुखिया द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत की तमाम जनता से अपील की गई कि सामने आकर पंचायत मे चल रहे अभियान को सफल बनाए।

बताया जाता है कि पोलियो की दवा पिलाने को लेकर काफी संख्या में महिला व पुरुष अपने बच्चों को लेकर तेनुघाट पंचायत मे पहुंचकर पोलियो की दवा पिलाई।

इस अवसर पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि देश, राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायत से पोलियो को समाप्त करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने पंचायत के सभी अभिभावकों से अनुरोध की है कि 5 साल से छोटे बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *