Advertisement

इंटक पदाधिकारी एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी से की शिस्टाचार मुलाकात

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। इंटक से संबद्ध बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन गुवा शाखा की नई कमेटी ने 10 दिसंबर को थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।

थाना प्रभारी से मुलाकात के दौरान यूनियन के जोनल सचिव तुफान घोष ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से परिचित करा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसे थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सेल प्रबंधन के साथ बैठकर समाधान करने का भरोसा दिलाया।

मौके पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के जोनल सचिव तूफान घोष, बिनोद सिंह, ब्रांच सेक्रेटरी संजय यादव, राजा सिंह, राजेश नायक, राज किरण, संजीत पांडा, सीके शर्मा, सुभाष बोसा, विजय राम, गोविंदा, एमडी शहिद, विशाल घोगरा, नरेश दास, सूरज लोहार आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *