Advertisement

पत्रकार की माता के ब्रह्भोज कार्यक्रम में विधायक सहित दर्जनों गणमान्य शामिल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह निवासी इलोक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार संदीप कुमार के माताजी के ब्रह्भोज कार्यक्रम में 10 दिसंबर को विधायक समेत दर्जनों पत्रकार, ट्रेड यूनियन नेता व् समाजसेवी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार सांसद प्रतिनिधि व् ट्रेड यूनियन नेता सचिन कुमार तथा इलोक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार संदीप कुमार के माताजी के ब्रह्भोज कार्यक्रम में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित कई मजदूर यूनियन प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य पत्रकार के जारंगडीह ओल्ड माइंस स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ज्ञात को कि बीते माह 27 नवंबर को पत्रकार की 55 वर्षिया माता चंदा देवी का झारखंड की राजधानी रांची स्थित मेडिका अस्पताल में ईलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। वे अपने पीछे पति हरिनंदन सिंह, बड़े पुत्र सांसद प्रतिनिधि व् ट्रेड यूनियन नेता सचिन कुमार, पत्रकार संदीप कुमार, सुचीत कुमार सहित दो पुत्री व भरापूरा परिवार छोड़ गई है।

ब्राह्मभोज कार्यक्रम के मौके पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष जगदीश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सक्सेना, कोषाध्यक्ष वीरमणि पांडेय, साजेश गुप्ता, मुकेश कुमार, अनील वर्णवाल सहित कई पत्रकार के अलावा बोकारो थर्मल प्रभारी आरके राणा, आजसू बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, सीटू यूनियन नेता कमलेश कुमार गुप्ता, आदि।

आरकेएमयू नेता सहित पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, व्यवसायी नितेश गुप्ता, समाजसेवी दीपक महतो, शक्ति महतो, टिंकु त्रिवेदी, कुंदन सिंह, मुकेश सिंह, विकु तिवारी, अर्जुन यादव, रविन्द्र वैध, अंजनी सिंह, राजू रविदास के अलावा काफी संख्या में आसपास के गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *