Advertisement

बेरमो जिला बनाओ समिति आंदोलनकारियों के लिए अलाव की व्यवस्था

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय के समीप बेरमो जिला बनाओ समिति की अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ते ठंड व् शीत लहर को देखते हुए तेनुघाट पंचायत के मुखिया नीलम श्रीवास्तव के अनुरोध पर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक कुमार राम द्वारा अलाव का व्यवस्था किया गया। अलाव सीआई परमेश्वर मांझी एवं श्यामल द्वारा एक टेंपू लकड़ी धरना स्थल तक भेजवाया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, प्रल्हाद महतो, अनिल रवानी, जसु श्रीवास्तव, मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *