Advertisement

मेघाहातुबुरु का सारंडा संजीवनी एम्बुलेंस क्षेत्र में दे रही है कारगर सेवा

मुखिया ने शिविर लगाकर चेरोवालोर वन ग्राम की समस्याओं से हुई रूबरू

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल के बोकारो स्टील प्लांट मेघाहातुबुरु का सारंडा संजीवनी एम्बुलेंस वाहन क्षेत्र में कारगर सेवा दे रही है।

मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत की मुखिया लिपी मुंडा की अध्यक्षता में 9 दिसंबर को डॉक्टरों की टीम द्वारा चेरोवालोर के मरीजों का इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार मुखिया लिपी मुंडा ने शिविर लगाकर चेरोवालोर वन ग्राम के समस्याओं का रूबरू हो वहां के ग्रामीणों की हाल चाल जानी।

वर्तमान समय में बीमारी से राहत पाने के लिए हेल्थ शिविर लगाकर निःशुल्क दवा दिया गया तथा उपचार किया गया। इस अवसर पर शुद्ध पेय-जल हेतु खराब जल मीनार की मरम्मती कार्य करने के लिए मुयायना किया गया। ग्रामीणों का पेंशन, जन्म मृत्यु,एवं अन्य समस्याओं से रूबरू होकर अवगत हुई।

मुखिया द्वारा धरनादिरि गांव का भी मुयायना किया गया तथा शुद्ध पेय-जल हेतु खराब जल मीनार की मरम्मती के लिए भी रिपोर्ट प्रखंड कार्यलय को भेज दी गई। सक्रिय रुप से कार्यरत मुखिया ने कहा कि यह दुनिया आम ग्रामीण की तरह है।

वर्तमान में वे मेघाहातुबुरु उत्तरी क्षेत्र का सारंडा के जंगल-पहाडों के सुन्दर हरियाली के बीच में ही घूमती फिरती वहाँ के गरीब असाहय रहिवासियों का मदद करती देखी जा रही है। उनका मानना है कि गरीब असहाय की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *