Advertisement

सोनपुर मेला में दो दिवसीय हरिहरक्षेत्र महोत्सव का शुभारंभ

कला संस्कृति मंत्री ने किया विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घघाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने 9 दिसंबर की संध्याकालीन बेला में सारण जिला के हद में सोनपुर मेला में दो दिवसीय हरिहरक्षेत्र महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा, निदेशक सांस्कृतिक कार्य विभाग रुबी, सारण के उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थिति थे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कई अनुठे पहल की शुरूआत की जा रही है जिसमें विभिन्न जिलो में संगीत विद्यालयों का आरंभ शामिल है।

इस मौके पर मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि विभाग राज्य के कलाकारों को मंच और मौके उपलब्ध करवा रही है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण हो रहा है। अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने उपस्थित मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे कला और संस्कृति से जुड़ कर कार्य करने का मौका मिला है। उद्धाटन सत्र का समापन निदेशक सांस्कृतिक कार्य विभाग रूबी के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

हरिहरक्षेत्र महोत्सव के पहले दिन समस्तीपुर की प्रसिद्ध सुगम संगीत गायिका हर्षप्रीत कौर और उनकी बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ ही लोकगायक कृष्ण कुमार, लोक नृत्य अमित कुंवर एवं दल, भोजपुरी लोक संगीत हरिशंकर प्रसाद सिंह, भरत नाट्यम नृत्यांगना नुपूर चक्रवर्ती द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान दोनों मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने बिहार संग्रहालय और कला, संस्कृति और युवा विभाग के सोनपुर मेला में लगे स्टॉल का भी उद्धाटन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *