Advertisement

मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है-राजू सांडिल

गंगदा पंचायत के वृद्धजनों के बीच मुखिया ने किया कंबल वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गंगदा पंचायत के वृद्धजनों व् गरीबों को ठंड से बचाने हेतु पंचायत के मुखिया ने दुईया गांव में कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर मुखिया राजू सांडिल ने कहा कि हमारा पंचायत सारंडा का सबसे बड़ा पंचायत है। यहां के तमाम गांव काफी पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि उक्त पंचायत में काफी तादाद में वृद्ध व जरुरतमंद हैं, जिन्हें कंबल की जरुरत है। लेकिन सरकार द्वारा उन्हें काफी कम कंबल दिया गया है। इससे सबकी आवश्यकता की पूर्ति नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की खुशहाली एवं अमन चैन को बनाए रखने के लिए वे सदैव तत्पर रहे है। इसी उद्देश्य के तहत ग्रामीणों की आयोजित कार्यक्रम में ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किया जा रहा है।

मुखिया सांडिल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। गंगदा पंचायत सैदव क्षेत्र के ग्रामीणों को जोड़ कर रखने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीणों के विकास और उत्थान के लिए पंचायत सदस्यों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों की संपन्नता एवं उनकी रक्षा के ध्येय से उनके बीच कंबल वितरित किया गया है। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण व वृद्धजन मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *