Advertisement

प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल की उर्वशी का झारखंड महिला कबड्डी टीम में चयन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पंजाब के रूपनगर स्थित लमरीन टेक स्कील यूनिवर्सिटी में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित 70वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु की खिलाड़ी उर्वशी कुमारी पान प्रतिनिधित्व करेगी।

इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड टीम में पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरु निवासी उर्वशी कुमारी पान को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उर्वशी बीते 7 दिसंबर को रांची से झारखंड टीम के साथ पंजाब के लिए रवानी हुई।

उक्त जानकारी उर्वशी के कोच सह सेल द्वारा संचालित प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु के खेल शिक्षक सुरेश चन्द्र गुप्ता ने दी। उर्वशी इसी स्कूल की छात्रा है एवं कबड्डी में अनेको पदक जीत चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *