Advertisement

आगामी 29 व् 30 दिसंबर को चाईबासा में भाजपा कार्य समिति की बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आगामी 29 एवं 30 दिसंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। उक्त जानकारी 8 दिसंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि इस निमित्त आगामी 15 दिसंबर को पूर्वांहन 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय चाईबासा में उनके निर्देश पर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराव मुख्य रूप से भाग लेंगे। इस बैठक में मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारीगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने की अपील किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *