Advertisement

सारंडा जंगल में मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़

मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना, नक्सली सामग्री बरामद

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में स्थित सारंडा जंगल में पुलिस नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कई नक्सलियों को घायल कर दिया है। साथ हीं माओवादी के अस्थाई कैम्प को भी ध्वस्त कर दिया है।

सूत्रों की माने तो इस मुठभेड़ में माओवादी नेता मिसिर बेसरा और अनल उर्फ़ पतिराम माझी जैसे ईनामी नक्सली के दस्ते को पुलिस ने घेर रखा है। मुठभेड़ को लेकर पूरे सारंडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी चेक नाका से लेकर ओडिशा बॉर्डर तक पुलिस की पैनी नजर है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुतबिक यह मुठभेड़ जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलभंगा के पास की है।

फिलहाल इस खबर की पुष्टि पुलिस द्वारा विभागिय स्तर पर नहीं की जा रही है। पुलिसिया सूत्रो से सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ बीते 6 दिसंबर की दोपहर से रुक रुक कर चल रही है। मुठभेड़ में कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के दर्जनों दिलेर जवान शामिल हैं।

जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए इस नक्सल विरोधी ऑपरेशन को गुप्त रखते हुए अंजाम दिया जा रहा है, ताकि नक्सलियों को भागने का कोई मौका इस बार नहीं दिया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *