Advertisement

आयप्पा स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड एवं जिला प्रशासन बोकारो के संयुक्त तत्वाधान में 6 दिसंबर को श्री आयप्पा पब्लिक स्कूल सभागार में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, महासचिव जिला ओलिम्पिक संघ गोपाल ठाकुर द्वारा किया गया। साथ हीं इस अवसर पर युवा पदाधिकारी गौरव कुमार तथा आयप्पा स्कूल के निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रवज्लित कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में हेल्थ एवं फिटनेस आधारित प्रतियोगिताओ व गतिविधियों के तहत लोक नृत्य, लोक गायन, कहानी लेखन, पोस्टर निर्माण, डिक्लामेशन, फोटोग्राफी, युवाकृति, हस्तशिल्प आदि कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष तक के विभिन्न स्कूलो, महाविद्यालयों एवं संस्था के छात्र-छात्रओ ने भाग लिया। निर्णायक उमेश कुमार महतो, उत्तम कुमार प्रजापति, चौहान महतो, रितेश कुमार, संजय कुमार थे।

इस दौरान सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम एस एस उच्च विद्यालय बेरेकेला, द्वितीय तथा तृतीय जागो जगाओ कला मंच, स्लो सोंग में प्रथम मनीषा कुमारी खालको, द्वितीय प्रीति कुमारी, कहानी लेखन में प्रथम राकेश कुमार महतो बी एस सिटी कॉलेज, द्वितीय श्रेया कुमारी आयप्पा स्कूल तथा तृतीय साजन कुमार बीएस सिटी कॉलेज, आदि।

पोस्टर निर्माण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आयप्पा स्कूल के निक्की शर्मा, रेविका प्रभाकर तथा अलीशा कुमारी, भाषण प्रतियोगिता में रिचा पांडेय आयप्पा स्कूल, स्लो डांस में वेदिका, फोटोग्राफी में आयप्पा स्कूल के रोहित राज, अनिकेत तथा रौशनी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में सभी विजेता एवं उप-विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, मैडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राज्य स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री आयप्पा पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं शारीरिक शिक्षक का अहम् योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *