Advertisement

लगातार बारिश से कोल्हान के रहिवासियों का जीवन अस्त व्यस्त, बढ़ी ठंड

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। लगातार हो रही बेमौसम बारिश से कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के आसपास के रहिवासियों की हाल बेहाल है। बारिश ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। रहिवासी बारिश के कारण रोजगार की तलाश में सुदूर शहरी क्षेत्र जाने में असमर्थ है। जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु व सारंडा क्षेत्र में बीते 5 दिसंबर दोपहर बाद से निरंतर वर्षा व कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

वर्षा व ठंड के बीच भी गरीब महिलाएं अपनी आजीविका हेतु जंगल से सुखी लकडि़यों को लाने को विवश है। वर्षा व ठंड की वजह से सड़कों पर राहगीरों की गतिविधियां नहीं के बराबर है। रहिवासी अपने-अपने घरों में कैद हैं।

कड़ाके की ठंड के कारण रहिवासी दिन में भी गर्म कपड़े व कानों में टोपी लगाकर चलने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर को किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 15 एवं अधिकतम 18 डिग्री के आसपास पाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *