Advertisement

बेरमो जिला बनाओ समिति का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की तैयारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में एक तरफ बेरमो अनुमंडल का 51 वर्ष होने की खुशी है। वहीं दूसरी ओर बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा स्थापना दिवस पर अनिश्चितकालिन अनशन की तैयारी जोरो पर है। अब तक जिला का दर्जा प्राप्त नही होने का गम बेरमो की आम जनता को सता रही है कि अब जिला का दर्जा नही मिला तो कब बनेगा बेरमो जिला।

ज्ञात हो कि बेरमो को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से होता रहा है। अब जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बेरमो अनुमंडल का 6 दिसम्बर को 51 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाने के बाद मुख्यालय के समीप अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने की तैयारी जोरों से चल रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, संयोजक संतोष नायक एवं सह संयोजक कुलदीप प्रजापति द्वारा समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्य सहित अनुमंडल अंतर्गत सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिप अध्यक्ष व् सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक, आदि।

राजनीतिक दल से दलगत भवना से हट कर स्थापना दिवस में उपस्थित होने का अपील किया गया है, ताकि अनिश्चितकालिन अनशन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके और सरकार पर बेरमो को जिला बनाने को लेकर मजबूर किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *