Advertisement

महिलाओं पर हो रहे हिंसा को लेकर कैंडल मार्च व् जागरूकता रैली

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। जेंडर सीआरपी की महिलाओं तथा विभिन्न समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं पर हो रहे हिंसा को लेकर 5 दिसंबर को कैंडल मार्च के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त कैंडल मार्च व् जागरूकता रैली पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में निकाली गयी।

इस दौरान रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरुक करते हुए जेंडर सीआरपी की गीता देवी ने कहा कि आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को महिलाएं चुपचाप सहन कर लेती है। अब महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं अत्याचार के विरुद्ध आवाज नहीं उठाएगी तो उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। बहुत से ऐसे गांव है जहां अंधविश्वास में डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिलाओं की हत्या कर दी जा रही है। कहीं-कहीं महिलाएं घरेलू हिंसा के शिकार हो रही हैं।

रैली के बाद सभी महिलाओं को शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें कहा गया कि आज विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हम शपथ लेते हैं कि हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएंगे, और कभी मुक दर्शक बनकर नहीं रहेंगे।

हम शपथ लेते हैं कि सहायता मांगने एवं सहायता देने में पीछे नहीं रहेंगे, और सबको हिंसा के खिलाफ जोड़ेंगे। हम शपथ लेते हैं कि सबके साथ समान व्यवहार करेंगे। इसकी शुरुआत हम अपने घर से करेंगे। हम शपथ लेते हैं कि लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ेंगे।

मौके पर जेंडर सीआरपी की महिलाओं में गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, महादेवी सिंहा, बिमला नाग, सुकांति केराई, सुमन देवी, पिंकी देवी, हसीना खातून सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *